स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपने एंट्री-लेवल मॉडल, काइलाक की कीमतों में बदलाव किया है. नई कीमतों में 2025 की कीमतों की तुलना में 1.5% तक की वृद्धि हुई है. कई अन्य कार निर्माताओं के विपरीत, जिन्होंने औपचारिक रूप से मूल्य बदलाव की घोषणा की, स्कोडा ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कीमतों को अपडेट करके चुपचाप इस बदलाव को लागू किया है. नीचे वेरिएंट के अनुसार नई और पुरानी कीमतों का जानकारी दी गई है.
यह भी पढ़ें: स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट पेश होने से पहले फिर टैस्टिंग के दौरान दिखी
वैरिएंट्स नई कीमतें पुरानी कीमतें अंतर क्लासिक 1.0T मैनुअल रु.7.59 लाख रु.7.55 लाखरु. 4,000 सिग्नेचर 1.0 मैनुअलरु.9.10 लाख रु. 9.00 लाखरु.10,000 सिग्नेचर+ 1.0 मैनुअलरु.10.44 लाख रु.10.34 लाख रु.10,000 प्रेस्टीज 1.0 मैनुअलरु.11.99 लाख रु.11.84 लाख रु.15,000 सिग्नेचर 1.0 ऑटोमेटिकरु.10.10 लाख रु.10.00 लाख रु.10,000 सिग्नेचर+ 1.0 ऑटोमेटिक रु.11.44 लाखरु.11.34 लाख रु.10,000 प्रेस्टीज 1.0 ऑटोमेटिकरु.12.99 लाख रु.12.80 लाख रु.19,000
काइलाक में 1.0 लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन लगा है, जो भारत में अन्य स्कोडा और फोक्सवैगन मॉडलों में भी मिलता है. यह इंजन 114 bhp की ताकत और 178 Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है. इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है, साथ ही खरीदारों के पास 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी उपलब्ध है.
स्कोडा काइलाक एक बेहद प्रतिस्पर्धी सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा करती है, जहां उसका मुकाबला किआ सॉनेट (रु.7.30 लाख से शुरू), टाटा नेक्सॉन (रु.7.31 लाख), महिंद्रा एक्सयूवी 3XO (रु.8.15 लाख), मारुति सुजुकी ब्रेज़ा (रु.8.26 लाख) और ह्यून्दे वेन्यू (8 लाख) जैसी प्रतिद्वंद्वी कारों से है, ये सभी कीमतें (एक्स-शोरूम) हैं.
Stay updated with automotive news and reviews right at your fingertips through carandbike.com’s WhatsApp Channel.

