मिनी ने भारत में अपनी नई स्पेशल एडिशन कूपर एस विक्ट्री एडिशन हैचबैक की लॉन्चिंग से पहले ही बुकिंग शुरू कर दी है. सीमित संख्या में उपलब्ध होने वाली कूपर एस विक्ट्री एडिशन, 1965 की मोंटे कार्लो रैली जीतने वाली कूपर एस हैचबैक को श्रद्धांजलि अर्पित करती है.
यह भी पढ़ें: बीएमडब्ल्यू के चेयरमैन ओलिवर जिप्से को वर्ष 2026 का वर्ल्ड कार पर्सन ऑफ द ईयर चुना गया
विक्ट्री एडिशन, कूपर एस जॉन कूपर वर्क्स पैक पर आधारित है और इसे केवल चिली रेड बाहरी रंग पेश किया जाएगा, जिसमें कंट्रास्ट ब्लैक रूफ और वाहन की पूरी लंबाई में फैली एक ऑफसेट व्हाइट स्ट्रिप होगी. इसके अलावा, विक्ट्री एडिशन के साइड्स पर नंबर 52 का ग्राफिक्स भी दिया गया है – जो मोंटे कार्लो रैली जीतने वाली मिनी के रेसिंग नंबर की याद दिलाता है. पीछे की तरफ, इस स्पेशल एडिशन में स्प्लिट रूफ-माउंटेड स्पॉइलर और सेंट्रल एग्जॉस्ट दिया गया है.
कैबिन में भी इस वैरिएंट के अनुरूप खास चीज़ें दिए गए हैं, जिनमें स्टीयरिंग व्हील के निचले हिस्से और सेंटर कंसोल स्टोरेज बॉक्स पर ‘1965’ अंकित है. कैबिन में काले और लाल रंग का कॉम्बिनेशन भी है.
मैकेनिकली रूप से, इस स्पेशल एडिशन में मानक कूपर एस के समान 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 201 बीएचपी की ताकत और 300 एनएम का टॉर्क पैदा करता है और इसमें मानक के रूप में डुअल-क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है.
Stay updated with automotive news and reviews right at your fingertips through carandbike.com’s WhatsApp Channel.

