2026 गुरिल्ला 450 के लॉन्च के साथ ही रॉयल एनफील्ड ने अपने मोबाइल एप्लिकेशन का अपडेटेड वर्जन भी जारी किया है. इस नए अपडेट में कई नए फीचर्स और कथित सुधार शामिल हैं, जो कंपनी के अनुसार, पिछले कई वर्षों में प्राप्त यूजर फीडबैक पर आधारित हैं.
इसकी प्रमुख खासियतों में से एक है बेहतर नेविगेशन सुविधा मिलती है. अब यह ऐप एंड्रॉइड डिवाइस पर फोन की स्क्रीन लॉक होने पर भी फुल-स्क्रीन नेविगेशन को सपोर्ट करता है. पहले, नेविगेशन के लिए स्मार्टफोन की स्क्रीन का हमेशा अनलॉक रहना ज़रूरी था, जिससे न केवल यात्रा के दौरान असुविधा होती थी बल्कि बैटरी भी तेज़ी से खर्च होती थी. हमें उम्मीद है कि यह सुविधा आने वाले दिनों में iOS डिवाइस के लिए भी उपलब्ध हो जाएगी.
यह भी पढ़ें: 2026 रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 रु.2.49 लाख में हुई लॉन्च
इस ऐप में ऑटो-लॉक और ऑटो-वेकअप फ़ंक्शन भी शामिल हैं, जिससे उपयोग के दौरान स्क्रीन खुद को बेहतर ढंग से मैनेज कर पाती है. इसके साथ ही, रॉयल एनफील्ड का कहना है कि बैटरी लाइफ बढ़ाने और डिवाइस के गर्म होने को कम करने के लिए समग्र प्रदर्शन को बेहतर बनाया गया है, खासकर लंबी यात्राओं के दौरान जब लगातार नेविगेशन का उपयोग किया जाता है.
एक और नया फीचर है इंस्टेंट रूट शेयरिंग, जिससे उपयोगकर्ता मैसेजिंग या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के ज़रिए नेविगेशन रूट तुरंत भेज सकते हैं. ऐप अब GPX फ़ाइलें और यहां तक कि गूगल मैप्स रूट को सीधे इंपोर्ट करने की सुविधा भी देता है, जिससे कस्टम रूट प्लान करना और फॉलो करना बेहद आसान हो जाएगा. इसके अलावा, एक नया परसिस्टेंट नेविगेशन फीचर यह सुनिश्चित करता है कि उपयोगकर्ता ऐप के बीच में बंद होने या बाधित होने पर भी, जहां से उन्होंने छोड़ा था, वहीं से दिशा-निर्देश जारी रख सकें.
इस अपडेट में क्विक-एक्सेस फेवरिट्स की सुविधा भी दी गई है, जिससे राइडर्स घर या ऑफिस जैसे अक्सर इस्तेमाल होने वाले गंतव्यों को एक टैप में नेविगेशन के लिए सेट कर सकते हैं. इसके अलावा, रॉयल एनफील्ड ने एक एकीकृत वैश्विक ऐप अनुभव अपनाया है, जिसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में सुविधाओं और उपयोगिता में एकरूपता देना है.
Stay updated with automotive news and reviews right at your fingertips through carandbike.com’s WhatsApp Channel.

