स्कोडा ने भारत में कुशक फेसलिफ्ट लॉन्च की है, जिसकी शुरुआती कीमत रु.10.69 लाख से लेकर रु.18.99 लाख (एक्स-शोरूम) तक है. दिलचस्प बात यह है कि कुशक की शुरुआती कीमत में सिर्फ रु.3,000 की बढ़ोतरी हुई है, जबकि मौजूदा मॉडल की कीमत रु.10.66 लाख (एक्स-शोरूम) थी। पूरी कीमतें इस प्रकार हैं:
वैरिएंट1.0 TSI मैनुअल1.0 TSI ऑटोमेटिक1.5 TSI डीएसजीक्लासिक+रु.10.69 लाखरु.12.69 लाख—सिग्नेचररु.14.59 लाखरु.15.59 लाख—स्पोर्टलाइनरु.14.74 लाखरु.15.74 लाख—प्रेस्टीजरु.16.79 लाखरु.17.59 लाखरु.18.79 लाखमोंटे कार्लो—रु.17.89 लाखरु.18.99 लाख
सभी कीमतें (एक्स-शोरूम) है
कुशक को इसके पिछले मॉडल की तुलना में कई उल्लेखनीय अपडेट मिले हैं, जिनमें बाहरी बनावट और कैबिन डिज़ाइन दोनों शामिल हैं. फ्रंट में चौड़ी ग्रिल, नए बंपर और बेहतर एलईडी हेडलाइट्स दी गई हैं. वैरिएंट के आधार पर, ग्रिल में एम्बेडेड लाइटबार भी उपलब्ध है. साइड में नए अलॉय व्हील डिज़ाइन दिए गए हैं, जबकि पीछे की तरफ लाइटबार स्टाइल वाली टेललाइट्स और नया रियर बंपर मिलकर बाहरी लुक को पूरी तरह से बदल देते हैं.
कैबिन के हिस्से में, कॉस्मेटिक बदलाव केवल ट्रिम फिनिशर्स और अपहोल्स्ट्री के रंगों तक ही सीमित हैं, जबकि अन्य महत्वपूर्ण बदलाव फीचर्स में देखने को मिलते हैं. हालांकि, स्कोडा का दावा है कि पीछे की सीटों की कुशनिंग में सुधार किया गया है, जिससे यात्रियों को बेहतर आराम मिलता है. सबसे महंगे मॉडल में कुछ नए फीचर्स शामिल हैं, जैसे पैनोरमिक सनरूफ, नया 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (जो पहले 8.0 इंच का था), AI वॉयस असिस्टेंट के साथ अपडेटेड 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और सेगमेंट में पहली बार मिलने वाली रियर मसाज सीटें शामिल हैं. अन्य फीचर्स, जैसे पावर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और सबवूफर वाला स्कोडा साउंड सिस्टम, पहले वाले मॉडल में ही मौजूद हैं.
खरीदार पांच वेरिएंट में से चुन सकते हैं – क्लासिक+, सिग्नेचर, स्पोर्टलाइन, प्रेस्टीज और मोंटे कार्लो. बेस वैरिएंट भी अच्छी तरह से फीचर लोडेड है, जिसमें सनरूफ, 16-इंच अलॉय व्हील, ऑटो एलईडी हेडलाइट्स, ऑटो वाइपर, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, रियर वाइपर और डिफॉगर, और 7.0-इंच टचस्क्रीन जैसी सुविधाएं मिलती हैं.
मैकेनिकली तौर पर 1.0 TSi और 1.5 TSI इंजन विकल्प पहले जैसे ही हैं. 1.0 TSI में मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड के तौर पर मिलता है, जबकि 1.5 TSI केवल DSG के साथ उपलब्ध है. लाइन-अप में नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स जोड़ा गया है, जो 1.0 TSI इंजन के साथ दिए जाने वाले पुराने 6-स्पीड गियरबॉक्स की जगह लेता है. स्कोडा का दावा है कि नए 8-स्पीड गियरबॉक्स के साथ 1.0 TSI का ARAI-टैस्टेड माइलेज 19.09 किमी प्रति लीटर है. 1.0 TSI मैनुअल गियरबॉक्स 19.66 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है, जबकि 1.5 TSI DSG का दावा है कि यह 18.72 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है.
नई कुशक का मुकाबला ह्यून्दे क्रेटा, मारुति ग्रांड विटारा और विक्टोरिस, किआ सेल्टॉस, टोयोटा अर्बन क्रूज़र हाइरायडर, होंडा एलिवेट और फोक्सवैगन ताइगुून जैसी कारों से है.
Stay updated with automotive news and reviews right at your fingertips through carandbike.com’s WhatsApp Channel.

