महिंद्रा BE6 बैटमैन एडिशन एक बार फिर उपलब्ध होगा और इस महीने के अंत में इसकी बुकिंग फिर से शुरू हो जाएगी. कंपनी ने इसकी पुष्टि की है. अगस्त 2025 में 999 यूनिट्स के साथ लॉन्च की गई BE6 स्पेशल एडिशन, दुनिया की पहली व्यावसायिक रूप से उपलब्ध बैटमैन-थीम वाली एसयूवी है. खरीदार 6 मार्च से ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर सकते हैं, जबकि बुकिंग केवल एक दिन, 10 मार्च 2026 को ही खुलेगी. इसकी कीमत बढ़ाकर रु.28.49 लाख (एक्स-शोरूम) कर दी गई है, जो BE6 बैटमैन एडिशन के पहले बैच से रु.70,000 अधिक है. महिंद्रा 10 अप्रैल 2026 से एसयूवी की डिलेवरी शुरू करेगी. कंपनी ने यह भी कहा है कि मौजूदा बैटमैन एडिशन मालिकों द्वारा रेफर की गई बुकिंग को प्राथमिकता के आधार पर डिलीवरी मिलेगी.
यह भी पढ़ें: महिंद्रा XEV 9e Cineluxe एडिशन हुआ लॉन्च, कीमत रु.29.35 लाख
BE 6 बैटमैन एडिशन में कई ऐसे अनूठे एलिमेंट्स हैं जो इलेक्ट्रिक एसयूवी के स्टैंडर्ड वर्जन में नहीं मिलते. कस्टम सैटिन ब्लैक रंग में तैयार की गई इस एसयूवी में फ्रंट डोर्स पर बैटमैन के स्टिकर, बड़े 20-इंच अलॉय व्हील्स, गोल्ड प्लेटेड सस्पेंशन और ब्रेक कैलिपर्स और डार्क नाइट लिमिटेड एडिशन रियर बैजिंग दी गई है. इन्फिनिटी रूफ पर भी बैटमैन का प्रतीक चिन्ह है, जबकि कैबिन में चारकोल लेदर इंस्ट्रूमेंट पैनल, स्वेड और लेदर अपहोल्स्ट्री, गोल्ड एक्सेंट और कई जगहों पर बैटमैन के प्रतीक चिन्ह और एक कस्टम की फोब जैसे विशेष एलिमेंट्स मौजूद हैं.
इस SUV में बैटमैन से प्रेरित कस्टम एक्सटीरियर रियर साउंड सिस्टम भी दिया गया है. इस एडिशन में 79 kWh की बड़ी बैटरी पैक है, जिसकी दावा की गई रेंज 682 किमी है. इसमें लगा सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर 282 bhp और 380 Nm का पावर जनरेट करता है. बैटमैन एडिशन की शुरुआती यूनिट्स रु.27.79 लाख की (एक्स-शोरूम) कीमत पर बेची गईं, जो स्टैंडर्ड पैक थ्री वर्जन से रु.79,000 अधिक थी.
Stay updated with automotive news and reviews right at your fingertips through carandbike.com’s WhatsApp Channel.

