ह्यून्दे इंडिया ने i20 के तीनों वेरिएंट की कीमतों में कटौती करते हुए इन्हें पहले से अधिक सुलभ बना दिया है. एंट्री-लेवल एरा वैरिएंट की कीमत रु.5.99 लाख (एक्स-शोरूम) कर दी गई है. अन्य दो वैरिएंट – मैग्ना और मैग्ना एग्जीक्यूटिव – की कीमतों में भी कटौती की गई है और अब ये क्रमशः रु.6.74 लाख और रु.6.99 लाख में उपलब्ध हैं.
यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च से पहले ह्यून्दे एक्सटर फेसलिफ्ट टैस्टिंग के दौरान दिखी
एंट्री-लेवल एरा में छह एयरबैग, पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, आगे और पीछे स्किड प्लेट्स, बॉडी कलर के ORVM और डोर हैंडल, टाइप-सी यूएसबी चार्जर और टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स मिलते हैं. वहीं, मैग्ना एग्जीक्यूटिव वेरिएंट में पूरी तरह से डिजिटल क्लस्टर, आगे और पीछे स्किड प्लेट्स, शार्क फिन एंटीना, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग व्हील, कीलेस एंट्री, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVM और ऑडियो एवं ब्लूटूथ कंट्रोल वाला स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स उपलब्ध हैं. मैग्ना वेरिएंट में इलेक्ट्रिक सनरूफ, एलईडी डीआरएल, रियर एसी वेंट्स और स्टोरेज के साथ फ्रंट आर्मरेस्ट भी मिलता है.
इसके अलावा, ह्यून्दे रु.14,999 की कीमत पर डीलर-इंस्टॉल्ड ऑप्शन (डीआईओ) के रूप में वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ 25.55 सेमी (10.1 इंच) टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और रियर कैमरा भी पेश कर रही है. इसके साथ 3 साल/1,00,000 किमी की वारंटी भी दी जा रही है.
Stay updated with automotive news and reviews right at your fingertips through carandbike.com’s WhatsApp Channel.

