मारुति सुजुकी ने नए वाहन बुक करा चुके और डिलीवरी का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए मूल्य सुरक्षा योजना की घोषणा की है. कंपनी के अनुसार, वर्तमान में उसके पास 1.75 लाख बुकिंग पेंडिंग हैं, जो हर महीने की सामान्य संख्या से अधिक है. कंपनी ने कहा है कि वाहनों की आपूर्ति में समय लगने के कारण, डिलेवरी होने पर ग्राहकों के लिए कीमतों में वृद्धि नहीं की जाएगी.
यह भी पढ़ें: मारुति सुजुकी गुजरात में नया प्रोडक्शन प्लांट लगाने के लिए रु.35,000 करोड़ का करेगी निवेश
मारुति सुजुकी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “हम बुकिंग के आधार पर अपने सभी मॉडलों का निर्माण संतुलित करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि हमारे ग्राहकों को लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े.” बढ़ती कीमतों के कारण निकट भविष्य में वाहनों की कीमतों में वृद्धि की चर्चा थी, लेकिन कंपनी के इस नये कदम से उन ग्राहकों को कुछ राहत मिलेगी जिन्होंने पहले ही बुकिंग करा ली है. मारुति का कहना है कि वर्तमान में उसके पास 10 दिनों का नेटवर्क स्टॉक है, जिसमें से 6 से 7 दिन वाहनों के ट्रांजिट में होने से संबंधित हैं.
बिक्री बढ़ाने के लिए एक और पहल के तहत, कंपनी ने मौजूदा ग्राहकों के लिए एक नया लॉयल्टी प्रोग्राम शुरू किया है, जो इनविक्टो, ग्रांड विटारा और विक्टोरिस जैसी कारों में अपग्रेड करना चाहते हैं. हालांकि प्रोग्राम की सटीक जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन अगर आप मारुति सुजुकी के मौजूदा ग्राहक हैं, तो ऊपर बताई गई कारों के साथ आपको अतिरिक्त लाभ मिलेंगे.
Stay updated with automotive news and reviews right at your fingertips through carandbike.com’s WhatsApp Channel.

