मर्सिडीज-बेंज ने लॉन्च होने से पहले भारत के लिए वी-क्लास को पेश किया है. वी-क्लास अपने नए अवतार में अतिरिक्त-लंबे व्हीलबेस के साथ लौटी है, जिसकी लंबाई 5.3 मीटर से अधिक है और व्हीलबेस 3,430 मिमी है – जो मौजूदा एस-क्लास से भी लंबा है. नई वी-क्लास मूल रूप से भारत में लॉन्च हुई पिछली वी-क्लास का ही अपडेटेड एडिशन है, जिसमें एक नया डिज़ाइन और कैबिन है जो भारत में बिकने वाली मर्सिडीज कारों की मौजूदा पीढ़ी के अनुरूप है.
यह भी व
डिजाइन की बात करें तो, वी-क्लास में बड़े आकार की ग्रिल दी गई है जिसमें एम्बेडेड ‘थ्री-पॉइंट स्टार’ एलिमेंट्स हैं और इसके दोनों ओर नए डुअल-बैरल मल्टी-बीम एलईडी हेडलाइट्स हैं. साइड में नए अलॉय व्हील्स हैं, जबकि पीछे की तरफ टेल मैप्स में नए इंटरनल पार्ट्स दिए गए हैं. भारत में बिकने वाली इस कार में एएमजी लाइन एक्सटीरियर पैकेज मिलता है, जिसमें थोड़े स्पोर्टी बंपर और ग्रिल के चारों ओर लाइटिंग शामिल है.
कैबिन के अंदर बड़े बदलाव किए गए हैं, जहां अब आपको MBUX इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है – पुराने V मॉडल में एनालॉग डायल और COMAND सिस्टम के बजाय. तीन-रो वाली सीटिंग कॉन्फ़िगरेशन स्टैंडर्ड है, जिसमें दूसरी रो में लाउंज-स्टाइल सीटें और बिल्ट-इन फुटरेस्ट मौजूद हैं. पहली और दूसरी रो की सीटें पावर-एडजस्टेबल हैं और इनमें मेमोरी फ़ंक्शन हैं, जबकि दूसरी रो की सीटों में हीटिंग और मसाज फ़ंक्शन भी हैं. लाउंज सीट्स के सेंटर आर्मरेस्ट में वायरलेस चार्जिंग पैड भी दिए गए हैं. तीसरी रो की सीटों में सीट वेंटिलेशन फ़ंक्शन भी हैं और इन्हें वाहन से पूरी तरह से हटाया भी जा सकता है.
दिलचस्प बात यह है कि दूसरी और तीसरी रो की सीटें एक ही सीट रेल सिस्टम पर टिकी हैं, इसलिए दूसरी रो की सीटों को पूरी तरह पीछे धकेल कर आराम से बैठने के लिए अधिकतम जगह बनाई जा सकती है. तीसरी रो की सीटों को लाउंज कुर्सियों के आगे – पीछे की ओर मुंह करके – इस तरह से व्यवस्थित किया जा सकता है कि बैठक जैसा माहौल बन जाए. दूसरी और तीसरी रो की सीटों के फ्रेम में ही थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट लगे हुए हैं.
फीचर्स की बात करें तो, इसमें पावर स्लाइडिंग रियर डोर्स, पावर टेलगेट, बर्मेस्टर सराउंड साउंड सिस्टम, 64 रंगों वाली एम्बिएंट लाइटिंग, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल (पीछे बैठे यात्रियों के लिए अलग जोन सहित), 360 डिग्री कैमरा, हैंड्स-फ्री पार्किंग फंक्शन और ADAS फंक्शन जैसी तकनीकें मिलती हैं. नई V-क्लास में मर्सिडीज का एयरमैटिक एयर सस्पेंशन भी दिया गया है, जिससे यात्रियों को बेहतर आराम मिलता है.
इंजन की बात करें तो, V-क्लास पहली बार V 300 में पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है. यह वही जाना-पहचाना 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है जो अन्य मर्सिडीज मॉडलों में भी देखा जाता है और 223 bhp की ताकत पैदा करता है. वहीं, डीजल इंजन भी अपने सबसे शक्तिशाली 300 ट्यूनिंग वाले रूप में उपलब्ध है, जिसमें 2.0-लीटर इंजन 233 bhp की ताकत पैदा करता है. ऑटोमैटिक गियरबॉक्स स्टैंडर्ड है.
नई वी-क्लास को कल भारत में लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत लगभग रु.1.70 करोड़ से रु.1.80 करोड़ (एक्स-शोरूम) के बीच रहने की उम्मीद है.
Stay updated with automotive news and reviews right at your fingertips through carandbike.com’s WhatsApp Channel.

